Wednesday, October 1, 2014

संत आयुर्वेदिक औषधालय



संत आयुर्वेदिक औषधालय की स्थापना सन 1935 में स्वर्गीय वैदराज कल्याण सिंह राठौर ने थी । आपने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की । इसके बाद आपने लखनऊ से B.U.M.S. की पढाई पूरी की । 30 वर्ष की आयु में आपने सहारनपुर में आपने संत आयुर्वेदिक औषधालय की स्थापना की । आप आयुर्वेद एवं प्राकर्तिक चिकित्सा में अत्यन्त माहिर थे । आपने अपने जीवन काल में कहीं दुर्लभ योगों (दवाईयों ) का निर्माण किया, जिनमे अतुल शक्ति पावर कैप्सूल, अमर कल्याण वटी, आनंद प्रभा वटी, पयोरिआ(दांत में कीड़ा लगना, बदबू आना, दर्द होना एवं खून आना इत्यादि), विगोटेक्स, जाफरानी हर्बल कल्याण तेल, माधुरी हर्बल केश तेल व पाउडर एवं सूरमा नूरे नज़र आदि प्रमुख हैं । आपका देहांत सन 1987 में हो गया था ।
आपके पुत्र जसवंत सिंह राठौर हैं जो वर्तमान में संत आयुर्वेदिक फार्मेसी का कार्यभार सम्भाल रहे हैं । आप भी अपने पिता की भांति एक सुलझे हुए आयुर्वेद शास्त्री हैं । आपने लखनऊ से B.U.M.S की डिग्री प्राप्त की । शिक्षा पूरी करने के बाद आपने अपने पिता कल्याण सिंह राठौर के सानिंध्य में लगभग 25 वर्षों तक कार्य किया एवं उनके अनुभव को आत्मसात किया । आपका जन्म सन 1938 में हुआ था।   वर्तमान में आपकी आयु 76 वर्ष है और आपको लगभग 50 वर्षों का अनुभव है जो आपकी विद्व्ता का सबसे बड़ा प्रमाण है।
आपके बड़े पुत्र वैद गुरमीत सिंह राठौर हैं जो पिछले 16 वर्षों से आपके साथ चिकित्सा कार्य कर रहे हैं । आप पटना से वैद विशारद हैं एवं आयुर्वेद में अच्छा खासा अनुभव रखते हैं । आप प्राचीन खानदानी नुस्खों के द्वारा दुर्लभ एवं असाध्य रोगों का उपचार कर रहें हैं ।

निःशुल्क परामर्श

आप कभी भी प्रातः 10:30 बजे से शाम 7  बजे के बीच ( दोपहर 2 से 4 को छोड़कर) वैद जसवंत सिंह जी से मोबाइल नंबर  8057435804, 7409224797  पर निःशुल्क परामर्श ले सकते हैं ।

3 comments: